Posts

कैसे निर्णय लें - आपको ये निवेश, बैंक/ पोस्टऑफिस फिक्स्ड डिपॉजिट्स (F.Ds.) में करना चाहिए, कि नहीं ?

Image
FD मे किया गया निवेश सुरक्षित निवेश ( Safe Investment) की श्रेणी में आता है यानि कि निवेश का उद्देश्य अच्छा रिटर्न्स ( Returns) कमाने की जगह , अपने धन की सुरक्षा ( Fund Protection) और एक साधारण रिटर्न्स ( Nominal Returns) होता है। इस निवेश से मिलने वाला रिटर्न ( Return) मंहगाई वृद्धि की दर (Rate of Inflation) के आसपास ही होता है और आय कर के भुगतान के बाद शायद इससे भी कम हो सकता है परन्तु निवेश से संबन्धित जोखिम भी बहुत कम होता है। इसलिए जो अनुदार निवेशक ( Conservative Investor) होते है उनके लिए ये निवेश उपयुक्त होता है। परन्तु अधिक रिटर्न्स ( Returns) की अपेक्षा रखने वाले निवेशकों के लिए ये उपयुक्त नहीं होता है क्योंकि आय कर की देनदारी के बाद ये संभवतः रुपए की क्रय शक्ति (Purchasing Power of Rupee) भी न बनाय रख पाये। इसलिए FD मे निवेश करते समय इस तथ्य को भी नज़रअंदाज़ नहीं किया जा सकता है। इस लेख ( Article/ Blog) में हम उन तथ्यों पर चर्चा करेंगे जो हमे FD में निवेश करने के निर्णय लेने में सहयता करेंगे। निवेश की अवधी फ़िक्स्ड डिपोसिट ( FD) में किया गया निवेश , उसकी परिकवत...

जीवन बीमा (Life Insurance) में बीमा की राशि (Financial Coverage) कितनी होनी चाहिए?

Image
  हम सभी नौकरी प्रारम्भ करते ही , जीवन बीमा (Life Insurance – Term Insurance ) अवश्य करवा लेते हैं। कुछ लोग काफी सोच विचार करके पॉलिसी (Term Policy) लेते हैं तो वहीं बिना ज्यादा सोचे , केवल एक अंदाज़ से पॉलिसी लेने वालों की संख्या भी कम नहीं है। और कुछ लोग तो केवल निवेश (Investment) के उद्देश्य से ही टर्म पॉलिसी ( Term Policy) की जगह कोई निवेश समाहित बीमा पॉलिसी ले लेते हैं , जिसका प्रीमियम ( Premium) टर्म पॉलिसी ( Term Policy) से काफी अधिक होता है। हम यहाँ टर्म पॉलिसी लेते समय , जीवन बीमा की राशि कितनी होनी चाहिए , के परिपेक्ष मे चर्चा करेंगे। जीवन बीमा (Life Insurance) लेते समय दो तथ्यों पर विचार करना आवश्यक होता है 1 . क्या जीवन बीमा की आवश्यकता है ? 2 . अगर जरूरत है तो इस पॉलिसी की सीमा (Coverage Value) यानि कि बीमा राशि (Sum Assured) कितनी होनी चाहिए ? दरअसल जीवन बीमा से हम , अपनी भविष्य की सभी उत्तरदायित्वों (Liabilities) को , अपने न होने की स्थिति में , आर्थिक रूप से सुरक्षि...